सांकेतिक चित्र
जौनपुर।सिकरारा थाना क्षेत्र के हसनपुर जमुवा गांव में भूमि विवाद में पिता पुत्री को पड़ोसियों ने लाठी डंडा से मार-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी सोमनाथ यादव उम्र लगभग 45 वर्ष शिवानी उम्र लगभग 17 वर्ष रविवार तीसरे पहर लगभग 4:30 बजे पिता पुत्री खेत में काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी चार-पांच की संख्या में आए और जमीनी विवाद को लेकर लाठी डंडा से पिता पुत्री को पिट कर घायल कर दिया। यह भी बताया गया कि दयाशंकर यादव का खेत विरोधी पड़ोसी से एकदम सटा हुआ है और वह उस खेत पर अपना होने का दावा करता है। दयाशंकर ने पड़ोसियों से बहुत बार कहा कि तुम माप करवा लो यह जमीन हमारी है। लेकिन वह लोग कुछ नहीं समझते आए दिन विवाद करते रहते हैं पड़ोसी कुछ दबंग किसम के हैं उनको किसी डर नहीं है कहते हैं जो करना हो कर लो कोई मेरा कुछ भी नहीं कर पाएगा। कुछ आरोपी पुलिस हिरासत में है और बाकी फरार है। पिता पुत्री ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई हैं।