डम्फरों की भीषण भिड़ंत के बाद भी टला बड़ा हादसा

Belal Jani
By -


भोर में तेज धमाके से दहशत, नींद की झपकी बनी दुर्घटना की वजह


जौनपुर।खेतासराय नेशनल हाईवे 135- ए पर स्थित गोरारी पुल के समीप रविवार को  तड़के क़रीब तीन बजे आमने-सामने से आ रहे दो तेज रफ्तार डम्फर जोरदार टक्कर के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों तक लोग सहम उठे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि भीषण सड़क हादसे में राहत की बात रही कि दोनों वाहनों के चालक और खलासी सुरक्षित बच निकले।

जानकारी के अनुसार एक डम्फर जौनपुर से शाहगंज की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा शाहगंज से जौनपुर की तरफ आ रहा था। गोरारी पुल के आगे अचानक दोनों वाहन आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों डम्फरों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर वाहनों के टूटे हिस्से और मलबा बिखर जाने से कुछ समय तक यातायात भी बाधित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की बजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है ।
हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने डम्फरों में फंसे चालक व खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।