सांकेतिक चित्र
जौनपुर। जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने घर में घुसकर 5 लोगों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के छतरीपुर गांव निवासी राज बहादुर यादव 55 वर्ष, राघवेंद्र 24 वर्ष, जोगिंदर 26 वर्ष,फूल धारी देवी 50 वर्ष, बबीता उम्र 22 वर्ष को पट्टीदारों ने लाठी डंडा धारदार हथियार से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामला कुछ इस प्रकार से बताया जा रहा है कि राजबहादुर यादव अपनी जमीन पर मकान बनवा रहे थे और उसी जमीन में पानी का पाइप डालवा रहे थे। तभी पट्टीदारों ने अचानक धावा बोलकर लाठी डंडा धारदार हथियार से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों सभी को स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले गये। यहां पर चिकित्सकों ने राघवेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए भेज दिया जहां पर उपचार चल रहा है।