एसएसपी ने नगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों/तिराहों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण

Belal Jani
By -


रोडवेज परिसर में एआरएम के साथ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *जेसीस चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा सहित अन्य प्रमुख मार्गों एवं चौराहों* का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, वाहन संचालन एवं आमजन की सुविधाओं का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने सड़क पर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों, अव्यवस्थित पार्किंग तथा यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमणों को हटाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने यातायात पुलिस एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिये कि चौराहों पर यातायात संचालन को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा स्कूल, बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए, जिससे आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके। निरीक्षण के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रोडवेज परिसर का भी भ्रमण किया गया। *इस दौरान रोडवेज के एआरएम के साथ* बस स्टेशन परिसर की यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए यात्रियों की सुविधा, बसों के आवागमन, पार्किंग व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने रोडवेज परिसर में अनावश्यक भीड़, अवैध वाहन पार्किंग एवं अव्यवस्थित यातायात को नियंत्रित करने हेतु समन्वय बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि जनपद में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराने हेतु निरंतर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक भी किया जाए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags: