प्रदेश को सभी संसाधनों से लैस कर रही है योगी सरकार, गिरीश यादव

Belal Jani
By -

राज्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को सौंपा 10 लाख का चेक

जौनपुर।प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री  गिरीश चंद्र यादव ने सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड करंजाकला के ग्राम सभा खम्मौर के ग्राम प्रधान डॉ राम जनम यादव जिनका विगत दिनों में एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी ।  उनके  आवास पर  शुक्रवार को पहुंच कर उनकी पत्नी गीता को पंचायत कल्याण कोष से 10 लाख  रूपये का चेक दिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
 कहा कि प्रदेश की योगी सरकार जनपद जौनपुर ही नहीं पूरे प्रदेश का विकास करते हुए सड़क यातायात व्यवस्था को बेहतर करने पर लगी हुई है। नए-नए एक्सप्रेस वे बनाकर गांव को सीधे महानगरों से जोड़ा जा रहा है। इससे जहां किसानों को अपनी सब्जी अनाज बड़ी मंडियों में ले जाने में मदद मिलेगी।  वहीं आवागमन की व्यवस्था एकदम बेहतर हो रहा है।
गरीब, असहाय, जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा मदद कर रही है । लोगों को उनके ही जिले में रोजगार के नए आयाम स्थापित किया जा रहे हैं।
   इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव व अन्य लोग रहे।