जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में एक बाइक से सतीश कुमार 23 वर्ष पुत्र राम अवध पीछे बैठा सोनू कुमार 22 वर्ष पुत्र अभय राज गौतम एक दोनों बड़े गांव किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह क्षेत्र के बड़ौनी समधीपुर पहुंचे अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट मे आ गए। जिसके चलते बाईक चला रहे सतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।