दो दिन पहले हुई घटना में घायल वृद्ध की हुई मौत

Belal Jani
By -

जौनपुर। मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के जहांसाहपुर गांव निवास वृद्ध व्यक्ति की उपचार के दौरान प्राइवेट किसी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि इसी गांव निवासी प्यारेलाल उम्र लगभग 54 वर्ष पुत्र रघुनंदन दो दिन पूर्व मछली शहर बाजार के पास से कहीं जाते समय वहां की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे परिजन उन्हें शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराकर उपचार करया जा रहा था हालत खराब होने पर गुरुवार सुबह उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई।