ट्रेनों के शौचालयों से पानी की टोटी चुराने वाला, रेलवे सुरक्षा बल के हत्थे चढ़ा

Belal Jani
By -


जौनपुर। रेलवे सुरक्षा बल में रेलगाड़ी के शौचालयों से टोटी चुराने वाले शातिर चोर को चोरी की गई टोटियों के साथ दबोच कर सुसंगत धाराओं में निरूद्ध करने के पश्चात उसे वाराणसी न्यायालय भेज दिया।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे सुरक्षा बल जौनपुर जंक्शन पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में रेल सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत टीम के SI कैलाश कुमार, CT बिजेंद्र सिंह CT संतोष कुमार तिवारी द्वारा  रेलवे कोचों के मुख्य रूप से शौचालयों से पानी की टोटी को चुराने वाले शातिर चोर को मुखबिर की सूचना पर शहर के भंडारी मुहल्ला निवासी मो० अरमान पुत्र मोo सगीर को प्लेटफार्म नo 5 के जफराबाद साइड से रंगे हाथों रेलगाड़ी शौचालय से पानी की टोटी निकालते समय गिरफ्तार कर लिया। तथा रेलवे अधिनियम की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय ACJM/BSB वाराणसी न्यायालय में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि इस शातिर चोर के पकड़े जाने के बाद किसी हद तक रेल यात्रियों को कोचों में होने वाली पानी की समस्या से राहत मिलेगी।