सांकेतिक चित्र
जौनपुर।खुटहन प्राथमिक विद्यालय बनुवाडीह में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने मेन दरवाजा तोड़कर चोटी की घटना को अंजाम दिया। चोर विद्यालय के अंदर रखे दो भगौना, एक बोटी चावल, एक बोरी गेहूं सहित भोजन बनाने में उपयोग होने वाले बर्तनों को उठा ले गए। सुबह जब भोजन बनाने वाले कर्मचारी विद्यालय पहुंचे तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और आवश्यक वस्तुएं गायब थीं। उन्होंने तत्काल इसकी सूचनाएं प्राप्त ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक को दी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानाध्यापक राम आशीष व प्रधान ममता विश्वकर्मा विद्यालय पहुंच घटना की जानकारी लिया। थाने में संयुक्त रूप से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।