जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर नहर में उम्र लगभग 45 वर्ष अज्ञात महिला की तैरती लाश शुक्रवार दोपहर देखे जाने से लोगों में हड़कंप मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को नहर से निकलवा कर कब्जे में लिया और नियमानुसार 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल के लाश घर में उसे रखवा दिया और महिला की पहचान करवाने हेतु जुटी हुई है।