सड़क किनारे नग्न अवस्था में अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

Belal Jani
By -


जौनपुर।बदलापुर थानाक्षेत्र के फत्तूपुर गांव स्थित नेशनल हाइवे 73पर शुक्रवार को सुबह उस समय सनसनी फैल गयी जब सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला।निर्वस्त्र अवस्था में शव होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।  देखते ही देखते मौके पर देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गयी।  स्थानीय लोगों की सूचनापर पहुंची बदलापुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।     शव की शिनाख्त राजेंद्रप्रसाद सिंह पुत्र अभयनारायण सिंह ग्राम  ठेगुआ के रूप में हुयी है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी।     परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी।  गुरुवार सुबह वह बिना किसी को बताएं घर से निकल गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्हें निर्वस्त्र अवस्था में बद लापुर बाजार से ढकवा बाजार की ओर जाते हुए देखा गया था।   इसके बाद शुक्रवार सुबह फत्तूपुर हाईवे के किनारे उनका शव मिलने की सूचना पुलिस से मिली। बहरहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।