संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत

Belal Jani
By -

जौनपुर। मंगलवार रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता  की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि सिकरारा थाना क्षेत्र के निजामुद्दीन पुर गांव निवासी सीमा यादव उम्र लगभग 22 वर्ष पत्नी आदेश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत खराब हो गई जिसके चलते परिजन उसे मछली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती करवाए जहां उसकी मौत हो गई। मृतक  का मायका इसी थाना क्षेत्र के बरौली गांव में बताया गया है। इस संबंध में घटना की जानकारी के लिए सिकरारा थानाध्यक्ष के सीओजी नंबर पर दूरभाष से जानकारी करने का प्रयास किया गया। लेकिन थानाध्यक्ष ने न जाने क्यों आक्रोशित होकर कहे की 1 घंटे बाद मैं कुछ बता पाऊंगा और अगर अभी जानकारी चाहिए तो थाने पर आ जाइए।और फोन को कट कर दिया। अब सवाल यहां पर यह उठता है कि जब थानाध्यक्ष पत्रकार से इस तरह का व्यवहार कर सकते हैं तो यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह थाने पर पहुंचने वाले फरियादियों से किस तरह से पेश आते होंगे।