दुल्हा हत्याकांड: पुलिस कार्रवाई संरक्षण व वारदात में सहयोग करने वाले तक ही सिमटी

Belal Jani
By -


6 ठवे दिन तक पुलिस के हांथ खाली,एसआईटी की टीम दूसरे राज्यों में दे रही है दबिश

एक मई को बारात ले जा रहे आज़ाद बिंद की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी


जौनपुर।खेतासराय सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर निवासी  आज़ाद बिन्द 24 वर्षीय, अपनी बारात ले जाने के दौरान नेशनल हाईवे 135- ए पर मनेछा(बादशाही) के पास उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर गोली बरसा कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस अब तक मुख्यरोपित बदमाशों को पकड़ने में असफल रही। 6ठवें दिन तक पूर्वांचल के जिले और दिल्ली और महाराष्ट्र प्रदेशो में आरोपितों को पकड़ने में एसआईटी 10 टीमें धूल फांक रही है।घटना में भोले राजभर, प्रदीप बिन्द और रवि यादव पर पुलिस  50-50 हज़ार इनाम घोषित कर चुकी है । पुलिस की जाँच में कुल आरोपितों की संख्या 15 हो चुकी है ।

इस घटना में पहले पाँच टीम बदमाशो का सुराग लगाने में जुटी थी।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसआईटी की 10 टीमें आरोपियों को पकड़ने में जद्दोजहद कर रही है । पुलिस ने घटना का सूत्र धार दुल्हन के दूर के रिश्ते में भाई लगने वाले को इस शादी के खिलाफ होने का दावा करते हुए घटना को अंजाम देने का आरोपी प्रदीप बिन्द और उसके दोस्त को माना है । 
उधर मृतक के पिता रामलखन ने जपटापुर निवासी भोले राजभर, सोंधी निवासी रवि और आजमगढ़ (दीदारगंज) थाना क्षेत्र के चिकसावा गांव निवासी प्रदीप बिन्द को मुख्यरोपित बताते हुए एफआईआर दर्ज कराया है ।इस घटनाक्रम की गूंज जिले से लेकर राजधानी लखनऊ तक सुनाई दी जिससे प्रदेश में हड़कंप मच गया ।
सोमवार को शाहगंज सर्किल के खेतासराय और खुटहन में दो स्थानों पर हुई मुठभेड़ में कुशल मिश्रा, अनितेश मिश्रा और विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी हॉफ इनकाउंटर में  घायल हुए थे । जबकि चौथा आरोपी आयुष यादव पुलिस की नज़र से भाग निकला था।
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि अब तक कुल 11 आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है । 
इस से पहले मुख्यरोपित भोले राजभर का भाई जिला पंचायत सदस्य भोले राजभर समेत 8 लोगों को घटना में आरोपियों को बचाने और शरण देने के मामले में पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है ।

आजाद हत्याकांड में एसआईटी की 10 टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है । उच्च अधिकारियों के देखरेख में टीम ऑपरेशन में लगी हुई है।जल्द सभी बदमश पुलिस के शिकंजे में आएंगे। गिरेंद्र कुमार सिंह,सीओ- शाहगंज।


आजाद हिंद की बहन सौम्या घटना में तीन और नाम बढ़ाने पर अड़ी


आज़ाद बिंद हत्याकांड में नेताओं, जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों के आने का सिलसिला जारी है । सभी उनके  आंसू पोछ रहे है । मृतक की इकलौती बहन सौम्या हर किसी के सामने दहाड़ मारकर रो रही है जिससे लोगों की आंखे नम हो जा रही है । इस दुस्साहस वारदात से जिले में जबरदस्त आक्रोश है।उसे सभी न्याय का भरोसा दिला रहे है। निषाद पार्टी के सुप्रीमो और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद इस घटनाक्रम की प्रमुख सचिव गृह से पल पल की अपडेट ले रहे है।सौम्या ने बताया की भाई की हत्या में 6 नाम बताए थे लेकिन पुलिस सिर्फ़ तीन नाम ही दर्ज किए है।वह भाई के हत्यारों का इनकाउंटर चाहती है ।