संदिग्ध अवस्था में मजदूर की हुई मौत

Belal Jani
By -

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव निवासी एक युवक की शुक्रवार सुबह संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी तेज बहादुर उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र सबलाल क्षेत्र में ही किसी गांव में मजदूरी करने गया हुआ था। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में उसकी मौत हो गई। आगे की जानकारी के लिए सरपतहां थानाध्यक्ष के सीयूजी नंबर पर दूरभाष पर संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।