स्कूटी से टकराकर स्कॉर्पियो पलटी पिता पुत्री समेत तीन जख्मी

Belal Jani
By -

बदलापुर शाहपुर इंडियन पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

जौनपुर।बदलापुर क्षेत्र की ओर शाहपुर इंडियन पेट्रोल टंकी से करीब 50 मीटर आगे स्कॉर्पियो S2 (UP 84 Q 8278) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो  चालक समेत 3  घायल हो गए।

स्कूटी चालक  शमशेर 55 वर्ष उनकी पुत्री जहरून 19 वर्ष   निवासी ग्राम भनूहाई  थाना बदलापुर 
  स्कूटी से दवा लेने के लिए  बदलापुर बजार गए थे दवा लेकर घर वापस आते समय अनियंत्रित स्कॉर्पियो स्कूटी में टक्कर मार दिया  और स्कॉर्पियो स्कूटी दोनों नियंत्रित होकर पलट गई   स्थानी लोगों के सहयोग से 108 नंबर एंबुलेंस से तीनो  घायलों को  बदलापुर  (सी.एस.सी) ले जाया गया जहां पिता पुत्री  की हालत  गंभीर देखते हुए  जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।हालत गंभीर होने के कारण   बेहत उपचार के जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है वही स्कार्पियो चालक का उपचार बदलापुर सीएससी में चल रहा है हादसे के बाद मौके पर घटना को लेकर 
अफरा-तफरी का माहौल बन गया हालांकि 
 पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।