गांव में पसरा मातम, परिजनों में मची चीख-पुकार
जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र के नईबाजार में स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक के समीप सोमवार को दो बाईकों के आमने-सामने की भिड़ंत हो गई थी जिसमें एक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो चुके थे जिनका उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
मंगलवार को उपचार के दौरान सरौनी पश्चित पट्टी निवासी अविनाश कुमार पुत्र मंजू व अमित कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार ने भी दम तोड़ दिया।जबकि अन्य तीन घायल पंकज कुमार, ईशु व गाजीपुर जनपद के चांदेपुर निवासी गजराज का उपचार चल रहा है।दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसरा गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अविनाश चार भाइयों और दो बहनों में चौथे नंबर का था। वह पुणे शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था और 17 मई को पुणे से घर आया था। वहीं मृतक अमित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं। अमित घर पर रहकर शादी समारोहों में टेंट लगाने का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था। वही इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है