घर में घुसे चोरों ने लाखों के आभूषण व नकदी पर हांथ फेरा

Belal Jani
By -


जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र के पनिहर गांव में रविवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार पनिहर गांव निवासी अर्चना सिंह पत्नी अमर सिंह के घर में देर रात अज्ञात चोर खिड़की की ग्रिल उखाड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखे आलमारी तोड़कर कीमती सामान को खंगालते हुए एक मंगलसूत्र, दो चेन, पांच अंगूठियां, कान के आभूषण तथा दस हजार रुपये नगद चोरी कर लिया। पीड़िता के अनुसार चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है।
सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पीड़िता ने मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।