पुत्री के लापता होने पर मां ने दी तहरीर,तीन नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज -

Belal Jani
By -


जौनपुर।​मुंगराबादशाहपुर  थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित मां ने गांव के ही एक युवक सहित दो महिलाओं पर अपनी पुत्री को अपहृत किए जाने तथा पूछने पर धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष से गुहार लगाई है। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में पीड़ित मां ने बताया है कि बीते 29 अप्रैल की आधी रात जब उसकी नींद खुली तो उसकी 17 वर्षीया पुत्री अपने विस्तर पर नहीं थी। जिसकी काफी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली। पीड़िता ने बताया है कि लापता हुई पुत्री की नात रिस्तेदारो तथा आस-पास के लोगों के यहां तलाश की गई लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल पाया। पीड़िता ने बताया कि आसपास के लोगों से पता चला कि जिस रात को उसकी पुत्री लापता हुई उसी समय से पड़ोस का लड़का संतोष पुत्र रामसिंह भी घर से गायब है । प्रार्थिनी को संदेह होने पर जब पड़ोसी के यहां पूछताछ करने गई तो संतोष की मां सावित्री पत्नी राम सिंह व खुशबू पत्नी सालिक राम ने धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी बेटी को मेरा लड़का बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। तुमको जो भी करना हो जाओ कर लो। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपितों संतोष, सावित्री व खुशबू के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 137(2) ,352,351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अश्विनी दुबे ने बताया कि पीड़ित मां की तहरीर पर तीन नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शीघ्र ही अपहृता एवं आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।