जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के महनपुर गांव शनिवार को 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। चिकित्सकों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम हेतु भेज दिया। थाना क्षेत्र के महनपुर गांव निवासी बरखूराम बिंद की पुत्री रूषी बिंद को परिजन करीब 10 बजे नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल लेकर पहुँचे। चिकित्सकों के अनुसार रूषी की मौत हो चुकी थी।परिजनों ने बताया कि उक्त युवती रस्सी के सहारे नीमत के पेड़ की डाल से फांसी लगा जान दे दी है। मृतका के पिता बरखुराम ने बताया कि बेटी घर पर रहकर घरेलू कार्य करती थी पढ़ाई नहीं कर रही थी। आत्महत्या का कोई स्पष्ट स्पष्ट कारण नहीं बता सकें। चिकित्सकों की माने तो गले में फंदे का निशान नही दिखा लेकिन मुहं से झाग देखा गया। पीएम रिपोर्ट पश्चात ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर सभी पहलुओं से जांच कर रही है।