जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव स्थ्ति हाईवे पर बुधवार के दिन बाइक सवार दबंग युवकों ने दूसरे बाइक पर सवार युवक को टक्कर मारकर बाइक से गिराने के बाद उसके साथ मारपीट की है।
इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल विडियो के मुताबिक बीेते बुधवार के दिन क्षेत्र के सीहीपुर हाईवे के पास एक बाइक पर सवार होकर दो युवक कहीं जा रहें थें। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रहे बाइक ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ें। उसी दौरान टक्कर मारने वाली दूसरी बाइक पर सवार करीब दो से तीन की संख्या में बैठे युवकों ने आचानक उस पर हमला कर दिया।
जब दूसरी बाइक पर सवार दबंग युवक पर हमला कर रहें थें तो किसी तरह युवक वहां से अपनी जान बचाकर भागने लगा। युवक को भागता हुआ देखकर दबंग युवकों ने उसे दौड़ा लिया। हालांकि मारपीट की घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है। गनिमत रही कि उक्त समय कोई भारी वाहन वहां से नहीं गुजरा। दबंगों की बीच सड़क पर यह करतूत जानलेवा बताई जा रही है। अब पुलिस जांच के बाद ही घटना का कारण और बाइक सवार दबंग युवकों की पहचान हो पाएगी। फिल्हाल ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।