अधिवक्ताओं की आपस में हुई जमकर मारपीट,वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बीच बचाव के बाद हुआ मामला शांत:

Belal Jani
By -

जौनपुर।मछलीशहर तहसील परिसर में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब  अधिवक्ता समूह में आपस में जमकर मारपीट शुरू हो गई।
 बताया जाता है बुधवार को दो अधिवक्ता गुटों में किसी बात को लेकर वाद विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों गुट आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई और दोनों पक्षों के लोगों को चोटें भी आई।तहसील परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिएअधिवक्ताओं,वादकारियों और तहसील कर्मियों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई।शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे कुछ वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दोनों पक्षों में बचाव कर मामला शांत किया।अधिवक्ताओं की लड़ाई व मारपीट चर्चा तहसील में चर्चा का विषय बनी हुई है। अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष एवं एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि मैं स्वयं मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया,जबकि बीच बचाव करने में मुझे भी आई।
कोतवाल विनीत राय ने कहा कि अभी अधिवक्ताओं के किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है।तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।