सांकेतिक चित्र
जौनपुर।खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर वर्तमान महिला ग्राम प्रधान के पति और पूर्व प्रधान पक्ष के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने कुल 11 नामजद आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव की वर्तमान महिला प्रधान के पति रामफेर वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह 6 जून को पटैला बाजार गए थे। वहां पुरानी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान राकेश वर्मा, सिंटू वर्मा, विशाल, अभिषेक और विवेक वर्मा ने उन्हें घेर लिया तथा लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सिंटू वर्मा ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह 6 जून की शाम पटैला बाजार से घर लौट रहा था। सब्जी मंडी के पास रामफेर वर्मा, प्रमोद, सनोज, किसन, सोनू और सत्यम वर्मा ने उसे घेरकर लात-घूंसों व डंडों से पीट दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो हमलावर मौके से फरार हो
गए पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कुल 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।