पुलिस बनने में सहयोग करने का सपना दिखाकर की गई ठगी

Belal Jani
By -


जौनपुर। यूपी एसटीएफ ने पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से ठगी करने के मामले में दो ठगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसटीएफ ने दोनों की गिरफ्तारी जिले के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र से की है।

बता दें कि जांच के दौरान दोनों आरोपियों के पास से कई अहम दस्तावेज बरामद किये गयें हैं। टीम को जांच में 21 एडमिट वाट्सएप चैट भी मिलें हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान राजू कुमार मांझी और छोटे लाल यादव के रूप में हुई है, जो एक गिरोह के साथ परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थें। फिल्हाल इस मामले को लेकर टीम गिरोह के नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही इस गिरोह के बाकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।