जौनपुर।बक्शा थाना क्षेत्र के पूराहेमू चक पनिगासन गांव में गुरूवार की रात मां की डांट से आहत होकर एक नाबालिग युवक ने फंदे से लटकर अपनी जान दे दी है। मालूम हो कि इसी गांव निवासी 17 वर्षीय अर्पित यादव इंटरमीडिएट की पढाई करता था। अर्पित तीन बहनों में इकलौता भाई बताया जा रहा है।
गुरूवार की शाम किसी बात को लेकर नाबालिग की मां ने उसे डांट दिया। नाबालिग मां की डांट से काफी आहत हो गया था। उसी रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। शुक्रवार की सुबह जब अर्पित अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उसे जगाने के लिए उसके कमरे का दरवाजा खटखटाने लगें। जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो उनके होश ही उड़ गयें। नाबालिग युवक की लाश उसके कमरे में फंदे से लटकती हुई मिली।
परिजनों ने आनन फानन में दरवाजे को तोड़कर अर्पित को नीचे उतारा और इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। फिल्हाल जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नाबालिग युवक की मौत पर उसकी मां मीरा यादव का रोराकर बुरा हाल है। नाबालिग की मां मीरा अपने किए का पछतावा भी कर रहीं हैं।