बाइक की जद में आकर घायल हुए वृद्ध ने तोड़ा दम

Belal Jani
By -


 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के करौना में बीते गुरूवार की रात तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

अइलिया गांव निवासी 60 वर्षीय  महेंद्र सरोज साइकिल से गुरूवार को बाजार जा रहें थें कि उसी दौरान तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक बाइक को चलाते हुए युवक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।

दुर्घटना में घायल इस वृद्ध को मौके पर एकत्रित हुए लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिल्हाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर बाइक और चालक की तलाश में जुट गई है।