जौनपुर।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल और राजयकीय रेलवे पुलिस ने पूरी तरह सतर्कता बरते हुए विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाकर परीक्षार्थियों को सचेत किया। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अजय कुमार और जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ के नेतृत्व में जौनपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों एवं यात्रियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। टीम ने यात्रियों को अपने मोबाइल फोन, बैग, दस्तावेज आदि अन्य सामानों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही किसी भी अज्ञात व्यक्ति के बहकावे में न आने और अपने सामान पर लगातार नजर बनाए रखने को भी चेताया।
पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नज़र आए तो तुरंत उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
यह भी टीम द्वारा बताया कि यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों और यात्री प्रतीक्षालयों में एवं मुख्य रूप से निगरानी व्यवस्था और अधिक मजबूत की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस टीम लगातार संक्रमण कर रही है।
रेलवे स्टेशन पर चलाए गए इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य परीक्षार्थियों और यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। सभी यात्रियों से सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।