जौनपुर।लाइन बाजार थाना क्षेत्र के प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास सोमवार रात लगभग 8:30 बजे स्कूटी सवार की ट्रक की चपेट में आने से से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जी में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता कि गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव निवासी रमेश कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र रामदुलार स्कूटी से कुछ खरीदारी करने के लिए शहर आ रहा था। इसी दौरान जैसे ही प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचा सामने आर ही ट्रक की चपेट में आ गया जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस द्वारा उसे जिलाअस्पताल पहुंचाया यहां पर डॉक्टरो ने देखते ही उसे मृत्य घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।