जौनपुर। सोमवार दोपहर शहीद उमा नाथ सिंह जिला पुरुष चिकित्सालय में एक महिला मरीज की मौत हो हो जाने के बाद परिजनों ने जम कर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन न मिलने के कारण हमारे मरीज की मौत हुई।
जानकारी के मुताबिक गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव निवासी रिंकी देवी उम्र लगभग 25 वर्ष पत्नी रोहित को एक सप्ताह पहले किसी प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन से बच्चा हुआ था।मगर इस दौरान उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार वाले दूसरे किसी प्राइवेट अस्पताल में लेजाकर उपचार करवा रहे थे लेकिन आराम न मिलने पर रविवार शाम जिला अस्पताल लेकर आए हालत गंभीर होने के कारण यहां से डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर रेफर कार्ड भी बना कर उसके परिजनों को महिला की स्थिति के बारे में जानकारी दे दी। लेकिन महिला के पिता जियालाल ने ट्रामा सेंटर ले जाने में असमर्थता दिखाई। कुछ चिकित्सक ने भर्ती फॉर्म (बीएसटी) पर महिला के पिता जियालाल से के पीछे लिखवा कि मैं ट्रामा सेंटर ले जाने में असमर्थ हूं । इसके बावजूद डॉक्टर ने समझाया कि इसका उपचार वाराणसी में ही संभव है। लेकिन परिजन नहीं माने जिसके चलते महिला की मौत हो गई। फिर भी महिला की मौत के बाद परिवार वालों ने अस्पताल में हंगामा करने के साथ ही शव को साथ लेकर चले गए।