जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के भदठी गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा मामूली रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि पुरुष जनपद बड़ा थाना क्षेत्र की बर्वे चैन पुरवा गांव निवासी जय बिंद उम्र लगभग 33 वर्ष पुत्र नागेंद्र अपने किसी परिचित के साथ गुरुवार दोपहर बाइक से कहीं जाते समय सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने देखने के बाद जय बिंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि साथ रहे परिचित को मामूली रूप से चोटे आई। जैसे यह खबर परिजनों को मिली परिजनों में कोहराम मच गया।