गोमती नदी में मिली अज्ञात की लाश

Belal Jani
By -

 

जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के कोहड़ा सुल्तानपुर गांव में स्थित गोमती नदी में एक ऐसी लाश पुलिस ने बरामद किया है जिसे देखकर यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि यह लाश किसी बालक की है या किसी बालिका की। मामला गुरुवार सुबह लगभग 9 का है।

स्थानीय ग्रामीणों ने एक सड़ी हुई लाश को पानी में देखा। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इस बात की सूचना इलाका पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही क्षेत्र के उपनिरीक्षक सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। लाश को पानी से बाहर निकाल कर देखा गया तो यह स्पष्ट करना मुश्किल हो रहा था कि यह किसी बालक या किसी बालिका की लाश है।

पुलिस ने काफी देर तक पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। वैसे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लाश किसी बालिका की ही है। जो मात्र एक नेकर पहने हुए है। फिल्हाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के साथ ही आगे की कार्यवाही करने में जुट गई है।