जौनपुर।मड़ियाहूँ नगर के कसाब टोला मोहल्ले में गुरुवार की शाम पारिवारिक कलह से उब कर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ला निवासी अरशद 35 वर्ष का अपने परिवार में काफी दिनों से कलह चल रहा था। जिससे उब कर उसने गुरुवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने से उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन नगर स्थित निजी चिकित्सक के पास लें गए जहां से जवाब मिलने पर उसे जिला चिकित्सालय लेकर गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही।