बुजुर्ग व्यक्ति की गड्ढे में गिरने से मौत,सदमे में बड़े भाई के प्राण पखेरू उड़े

Belal Jani
By -

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के परासिन गांव में रविवार के दिन अपने बीमार चचेरे बड़े भाई का हालचाल लेकर लौट रहे एक वृद्ध की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी जब मृतक के भाई को मिली तो गहरा सदमा लगने से कुछ घंटो के बाद उनकी भी मौत हो गई।

गांव के ग्राम प्रधान के अनुसार इसी गांव निवासी 70 वर्षीय राम नारायण प्रजापति रविवार के दिन अपने 85 वर्षीय बड़े चचेरे भाई राम दवर के बीमार होने की जानकारी मिलने पर उनके घर
हालचाल लेने गए हुए थें।

मालूम हो कि शाम लगभग 6 बजे राम नारायण अपने भाई से मिलने के बाद वापस अपने घर लौट रहें थें। जब वह अपने गांव पहुंचें तो वहां मौजूद स्थित एक गहरे गड्ढे के पास उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल उसमें गिर पड़े बताया गया कि गड्ढे में दलदल भरा हुआ था, जिससे वह बाहर नहीं निकल सके और उनकी घुटन से मौत हो गई।

देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचें तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद राम नारायण का शव गड्ढे में मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने वृद्ध की लाश को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देर रात जब राम नारायण की मौत की जानकारी उनके बीमार चचेरे भाई को मिली तो वह गहरे सदमे में आ गए। परिजनों के मुताबिक, खबर सुनते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हृदयाघात जैसा दौरा पड़ा। परिवार के लोग उपचार की व्यवस्था कर पाते, उससे पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में कुछ घंटों के भीतर दो मौतों से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।