जौनपुर।मडियाहूं तहसील अन्तर्गत महरेव गांव के पास सोमवार की सुबह 10 बजे सड़क किनारे एक लाश मिली जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैली गयी। मौके पर जुटे लोगों के सूचना देने के पश्चात जलालपुर थाने से एसआई बलवंता जी अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर शिनाख्त किये। उसकी पहचान सुजीत कुमार पुत्र स्व. लालजी निवासी प्रधानपुर थाना जलालपुर के रूप में जो अंधा और गूंगा भी है।