महिला की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाला 14 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Belal Jani
By -

मोबाइल चैट बना हत्या की वजह


जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर तिराहे के पास रविवार की सुबह सड़क के किनारे झाड़ी में एक महिला की हत्या कर शव को टुकड़े कर फेकने वाला 14 घंटे के अंदर ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी के समय उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है।
                            अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ विजय चौधरी के पर्यवेक्षण में थाना मड़ियाहूँ पुलिस टीम द्वारा महिला की हत्या कर शव को टुकड़ों में फेंकने वाले शातिर अभियुक्त को घटना के मात्र 14 घंटे के भीतर एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई को थाना मड़ियाहूँ क्षेत्र के रानीपुर बाईपास (भदोही मुख्य मार्ग) के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शव की शिनाख्त और वांछित अभियुक्तों की सुराग रसी में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना से जुड़ा संदिग्ध व्यक्ति रामनगर ब्लॉक गेट की तरफ आ रहा है।
                             उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर जब उसे रोकने का प्रयास किया गया, तो आरोपी तेजी से रामनगर गांव की सड़क की तरफ भागा। पुलिस बल ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपी ने नदी की तरफ भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर रविवार की रात समय करीब 11.50 बजे हिरासत में ले लिया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल व कारतुस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त हेमल खखरिया उर्फ दिलीप पुत्र भूपेन्द्र भाई खखरिया, स्थायी पता: भावनगर, गुजरात, वर्तमान पता: टीचर्स कॉलोनी, कस्बा व थाना मड़ियाहूँ, जनपद जौनपुर (उम्र करीब 42 वर्ष) है।
                          उन्होंने कहा कि पूछताछ में अभियुक्त हेमल खखरिया ने बताया कि वह चार जुलाई को मृतका रेशमा खाँ उर्फ सना को बाबतपुर (वाराणसी) से अपने किराये के कमरे (टीचर्स कॉलोनी, मड़ियाहूँ) लेकर आया था। वहाँ मोबाइल चैट देखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्साए अभियुक्त ने सना के सोते समय चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घनी आबादी के बीच शव को ठिकाने लगाने के डर से अभियुक्त ने बाजार से काली पॉलिथीन खरीदी और गड़ासे से मृतका के दोनों हाथ व पैर काटकर शव को तीन हिस्सों में बांट दिया। धड़ को उसने रानीपुर बाईपास पर और पैर व अन्य अंगों को रामनगर ब्लॉक मोड़ के पास पुलिया के आगे फेंक दिया था। पुलिस द्वारा धड़ बरामद कर शिनाख्त करने की भनक लगते ही वह बचे हुए अंगों को छिपाने भाग रहा था, तभी पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि उसके पास से 32 बोर की एक पिस्टल दो जिंदा कारतूस वह दो धोखा कर हमें प्रयुक्त एक चाकू एक घंटा का कटा हुआ शेष अंग पर एक मोबाइल फोन और एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद हुई है।