मदरसा कम्पार्टमेंट परीक्षा ट्रेजरी चालान 9 अगस्त, आवेदन 14 अगस्त तक

Belal Jani
By -


जौनपुर।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता ने बताया कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षा-2026 के मुंशी/मौलवी (सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी) तथा आलिम (सीनियर सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी) के अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण अथवा अनुपस्थित परीक्षार्थियों के हित में कम्पार्टमेंट परीक्षा के आवेदन की तिथियों में वृद्धि की गई है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ट्रेजरी चालान जमा करने की अंतिम तिथि 09 अगस्त 2026, ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 तथा संबंधित मदरसों द्वारा पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र परीक्षार्थियों एवं मदरसा प्रबंधन से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि किसी भी छात्र का शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो।

Tags: