एक ही गांव के तीन किशोर लापता, अनहोनी की आषंका

Belal Jani
By -

                  
जौनपुर।बदलापुर थाना क्षेत्र के अहिराली गांव से तीन नाबालिग बच्चों के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में चिंता का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
             परिवार का दावा है कि रविवार की शाम से तीनों बच्चों का कोई पता नहीं चल सका है।बताते है कि गौरव तिवारी (15 वर्ष) एवं वैभव तिवारी (13 वर्ष), दोनों पुत्र इंद्र कुमार तिवारी, तथा अर्पित कुमार (15 वर्ष), पुत्र धर्मराज, रविवार शाम करीब छह बजे घर से निकले थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं मिला। 
        परिजनों का कहना है कि बच्चों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं।बच्चों के नहीं मिलने से परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। पीड़ित परिवार ने बदलापुर थाने में   प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज करने और बच्चों की शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग की है।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक साथ तीन नाबालिगों के लापता होने की घटना को देखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। बच्चों के लापता होने के दावे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।