जौनपुर। शीराज़-ए-हिंद की दूसरी शब्बेदारी अंजुमन जाफ़रिया रजिस्टर्ड तड़ताला के ज़ेरे-ए-एहतिमाम इमाम बड़ा कल्लू मरहूम में कर्बला के प्यासे शहीदों की याद में हर साल की तरह इस साल भी अपने 58वें वर्ष में कदम रखते हुये कदीम तरही शब्बेदारी का आगाज शनिवार को शब में आठ बजे तेलावते कलामे पाक से शुरू किया गया जिसको मौलाना ज़ोहैर आज़मी ने अपने मकसूस अंदाज में पड़ा उसके बाद सोज़ख़्वानी का सिलसिला शुरू जिसे सैय्यद समर रज़ा ज़ैदी व उनके हमनाव ने पढ़ा बाद ख़त्म सोज़ख़्वानी पेशखानी शुरू हुई जिसको अहमद निसार जौनपुरी, अकरम जौनपुरी, डा शोहरत जौनपुरी, एहतेशाम जौनपुरी, तनवीर जौनपुरी, हसन फतेहपुरी ने हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और शहीदान-ए-कर्बला को ख़िराज-ए-अकीदत अपने मकसूस अंदाज़ में शायरों ने बयान किया।
उसके बाद 58वें दौर की शब्बेदारी की मजलिस को ख़िताब मौलाना सैय्यद मेहर अब्बास रिज़वी ने कहा कि कर्बला का पैग़ाम किसी एक कौम या फिरके तक नहीं, महदुद है बल्कि पूरी दुनिया के लिए सब्र, इंसाफ़, सच्चाई और ज़ुल्म के ख़िलाफ़ डटकर खड़े रहने का पैग़ाम है। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन (अ.स.) की कुर्बानी दुनिया को अमन,मोहब्बत और इंसानियत का रास्ता दिखाती है ।
अलबिदाई मजलिस को खेताब मौलाना सैय्यद सफ़दर हुसैन जैदी ने वाक़े-ए-कर्बला के दर्दनाक मंज़र को बयान किया तो पूरा इमामबाड़ा ग़मगीन हो उठा और अकीदतमंदों की आंखें अश्कबार हो गईं। उन्होंने कहा कि समाज की तरक़्क़ी के लिए ज़रूरी है कि लोग इल्म, ईमानदारी और इंसाफ़ को अहमियत दें तथा ऐसे रहनुमाओं का चुनाव करें जो इंसानियत और समाज की भलाई के लिए काम करें। बाद ख़त्म मजलिस शबीहे ताबूत बरामद हुआ, जिसके हमराह अंजुमन सज्जादिया नगपुर जलालपुर ने नौहा मातम किया
शब्बेदारी में शिरकत करने वाली अंजुमन हैदरिया अब्दुल्लाहपुर (अम्बेडकर नगर), अंजुमन सज्जादिया कोपागंज (मऊ), अंजुमन कारवाने अज़ा जानसठ, अंजुमन रौनके अज़ा मुस्तफ़ाबाद, अंजुमन सज्जादिया जलालपुर, अंजुमन अज़ादारिया बारादुआरिया, अंजुमन सज्जादिया मुफ़्ती मोहल्ला, अंजुमन गुलशने इस्लाम बाजार भुआ, अंजुमन असगरिया पुरानी बाजार, अंजुमन कौसरिया रिजवी खा, अंजुमन हुसैनिया बलुआघाट, अंजुमन मासूमिय सिपाह जौनपुर ने नौहा मातम किया। शब्बेदारी के दौरान अज़ादारी के साथ-साथ आपसी मोहब्बत, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत झलक भी देखने को मिली।
अंत में अंजुमन जाफ़रिया रजिस्टर्ड के अध्यक्ष सैय्यद नजमुल हसन नजमी प्रबंधक शिया इंटर कॉलेज ने आये हुये तमाम मोमनीन और अंजुमनों का शुक्रिया अदा किया इस शब्बेदारी की निज़ामत ज़ाहिद कानपुरी, और बेलाल हसनैन ने किया।
इस अवसर पर मीनू खान , मास्टर वसीम, शाहनवाज़ ख़ान, आफ़ताब, हसन अब्बास मोनू, चंदू, रेशब, मीनू, डॉ. राहिल, आरिज़ ज़ैदी, ताबिश ज़ैदी, बिका, सकलैन, अंजुम ख़ान, शकील ख़ान, लाडले ख़ान, अबूज़र ज़ैदी सहित हज़ारों की संख्या में मोमनीन मौजूद रहे।