जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तारियारी में मनबढ़ और दबंग किस्म के व्यक्ति के खिलाफ पुलिस अनाचार के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई में जुट गयी है।
गौरतलब है कि सुनीता देवी पत्नी स्व रामासरे ने पुलिस को तहरीर देकर गाँव के चंदन यादव पुत्र विनय कान्त यादव पर आरोप लगाया है कि विगत शुक्रवार को देर शाम को किसी काम से सुनीता देवी घर से बाहर निकली थी, तभी मक्के के खेत में घात लगाकर पहले से बैठे दबँग ने मौके का फायदा उठाते हुये सुनीता का हाथ पकड़कर खींचते हुये जबरदस्ती अनाचार का प्रयास करने लगा। किसी तरह सुनीता शोर मचाते हुये भाग गयी। असफल होने पर दबंग ने सुनीता देवी के पुत्र को फोन करके मामले को तूल न देने और पुलिस के पास न जाने की हिदायत देते हुये जान मारने की धमकी दिया। जिसके चलते सुनीता देवी का परिवार डरा व सहमा हुआ है। वही पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने मामले की गंभीरता को भापते हुये आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिये दविश तेज कर दिया है।