जौनपुर।ज़फ़राबाद थाना क्षेत्र स्थित सड़क दुघर्टना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में आटो रिक्शा चालक की स्थिति काफी गंभीर है बनी हुई है। सभी का उपचार जिला अस्पताल नहीं चल रहा है
क्षेत्र शंकरपुर रेलवे क्रासिंग के निकट स्विफ्ट डिजायर और एक आटो रिक्शा की टक्कर हो गई। दुर्घटना में आटो चालक और उसमें दो लोगों को काफी चोटें आईं। स्विफ्ट डिजायर जौनपुर लाइन बाजार के मातापुर निवासी आशुतोष झा पुत्र अरुण झा की है। वहीं आटो रिक्शा वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र परशुरामपुर का है। आटो रिक्शा मालिक मनोज कुमार को घटना की सूचना पुलिस ने दे दी है। आटो चालक का नाम -पता अभी तक नहीं चल पाया है।
घटना की जानकारी होते ही ज़फ़राबाद थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव घटना स्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करके घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। आटो रिक्शा चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।