जौनपुर।उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन रविवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में प्रथम पाली में परीक्षा के दौरान दो छात्रों को पकड़ा गया । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के उमानाथ सिंह अभियांत्रिकी एवं प्रद्योगिकी संस्थान वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र में अस्मित सोनकर पुत्र भोंदल प्रसाद निवासी ग्राम- बैरी, जनपद फतेहपुर द्वारा रविवार को दोबारा नाम बदलकर परीक्षा दिया जा रहा था।
अस्मित सोनकर द्वारा पूर्व में भी 23 अगस्त को मोहम्मद हसन इंटर कालेज में अस्मितराज सोनकर पुत्र भोन्दल प्रसाद के नाम से परीक्षा दिया गया था। अस्मित सोनकर द्वारा दो आधार कार्ड व हाई स्कूल दो बार करके फॉर्म भरा गया था। पुलिस ने अस्मित सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।
इसी क्रम में लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी को फर्जी दस्तावेजों के साथ परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम आकाश भारती पुत्र राजेश कुमार, निवासी सिंधोरा बीबीपुर, थाना सरायममरेज, जनपद प्रतापगढ़ है।अभ्यर्थी के पास
मिले आधार कार्ड और प्रवेश पत्र में उसकी फोटो के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति की फोटो पाई गई। यह व्यक्ति, जिसका नाम सीबी पटेल, निवासी थाना फाफामऊ, जनपद प्रयागराज है। नाम पर ये दस्तावेज तैयार किए गए था। पुलिस आगे की कार्यवाही करने में जुट गई है।