जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सेवई नाला गांव के पास बाइक से शहर आ रहे पति-पत्नी को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारते हुए मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घायल पति-पत्नी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि केराकत कोतवाली क्षेत्र की कस्बा निवासी गुलजार अहमद उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अब्दुल हई पत्नी शाहीन उम्र लगभग 40 वर्ष को साथ लेकर बाइक से जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र से ताड़तला मोहल्ला स्थित ससुराल लेकर आ रहे थे। इसी दौरान गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सेवई नला के पास से तेज गति से चार पहिया वाहन लेकर जा रहे चालक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिसके चलते पति पत्नी दोनों घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारीयों द्वारा दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष को बताते हुए पूछा गया तो उन्हें घटना की जानकारी नहीं हुई थी हालांकि जानकारी होने पर वह सक्रिय हो गए।