जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबिरुद्दीनपुर गांव में अपनी बहन के घर से वापस लौट रहे युवक को मनबढ़ों ने मारपीट कर उसका पैर तोड़ दिया। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के सीठापुर गांव का शशिकांत सोनकर शुक्रवार को बाइक से कबिरुद्दीनपुर गांव में अपनी बहन के घर आया हुआ था। शाम होते ही जब वह वापस लौटने लगा तो गांव में ही एक सुनसान स्थान पर 4 की संख्या में मनबढ़ों ने उसकी बाइक रोक दी और जब कि वह कुछ समझता, उसे लाठी—डंडे और राड से बुरी तरह पीट दिया गया। इस हमले में उसका पैर टूट गया और सर में भी चोट आयी। घायल के रिश्तेदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया जिस पर पहुंची पुलिस ने घायल शशिकांत सोनकर (22) पुत्र केदार सोनकर निवासी सीठापुर थाना सिकरारा को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही मौके से एक को हिरासत में भी ले लिया। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी ने बताया कि उक्त प्रकरण में घायल की तहरीर पर कबिरुद्दीनपुर गांव के बिजली सोनकर सहित 3 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उक्त मनबढ़ों ने शशिकांत को क्यों मारकर घायल किया, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
बाइक से घर लौट रहे युवक को हमलावरों ने मारपीट कर किया घायल
By -
August 24, 2024