जौनपुर। संदिग्धअवस्था में ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जलालपुर थाना क्षेत्र के महरेव गांव निवासी सीमा रानी उम्र लगभग 30 वर्ष पत्नी सुभाष गौड़ सोमवार दोपहर संदिग्ध अवस्था में वाराणसी जौनपुर रेलवे प्रखंड स्थित त्रिलोचन महादेव कटेहरी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।जबकि इस संबंध में क्षेत्रीय लोगों को कथन है कि मृतका की पति से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। जिसके कारण उसनेआत्महत्या किया है।