विषैले जंतु के काटने से महिला की गई जान

Belal Jani
By -

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पूराअसालत खाँ गांव में सर्पदंश से महिला की मौत हो गयी। 
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रिंकू की पत्नी शान्ती देवी (22) वर्ष गुरुवार की रात भोजन करने के बाद  बिस्तर पर जा कर सो गयी। बताया जाता है कि रात में सोते वक्त सर्प बिस्तर पर चढ़ गया और उसके कान के पास डंस लिया।
घर वाले सुबह देखे तो वह मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी मिली। कान के पास घाव और मौके पर सर्प दिखाई देने से लोगों का अनुमान यकीन में बदल गया। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को अन्त्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। ताकि मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सके