बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार हुए जख्मी

Belal Jani
By -
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र लालापुर नहर के पास हुई मोटर साइकिलों की टक्कर में दोनों बाइक सवार युवक जख्मी हो गये। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार लालापुर गांव निवासी गोलू पुत्र करन गुरुवार की रात लगभग 9-30 बजे  ससुराल जा रहे थे।
नहर वाले रास्ते के बाद जैसे ही लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर पहुंचे तभी सारी जहांगीर पट्टी निवासी अशोक कुमार पुत्र राजधारी जो रूधौली जा रहे थे। बाइक में सीधी टक्कर हो गयी। बाइक की टक्कर में गोलू और अशोक दोनो घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला ले गये जहां चिकित्सक ने गम्भीर स्थिति देखकर दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।