जौनपुर। थाना जफराबाद क्षेत्र के समोपुर गांव के पास गुरुवार की रात को गोमती नदी में लगभग 30 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश बहती हुई देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। मृतिका समीज सलवार पहने हुए हैं।सूचना पाकर थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।
और लाश को किसी तरह सहयोगी जवानों से पानी मे भीग कर वीभत्स हो चुके शव को बाहर निकलवाया। तथा नियमानुसार 72 घंटे के लिए मोर्चुरी घर में रखवा दिया। और मृतका की पहचान करवाने की कार्रवाई में जुट गए। फिलहाल महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।