पुलिस ने ट्यूलिप अस्पताल से चोरी किए गए मोबाइल के साथ, चोर को पकड़ा

Belal Jani
By -
शातिर चोर को पकड़ने का माध्यम बना सीसीटीवी कैमरा

जौनपुर। शहर थाना कोतवाली पुलिस ने नगर क्षेत्र के नईगंज मोहल्ला  स्थित ट्यूलिप हार्ड केयर एंड सुपर स्पेशल्टी हॉस्पिटल से मरीज के परिजन का चोरी किया गया महंगा मोबाइल सेल फोन चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा में उसकी तस्वीर कैद हो जाने के बाद। बड़ी ही चतुराई से अपने बुने जाल को बीछाकर उसे दबोच लिया और उसके द्वारा बताए गए स्थान से मोबाइल को बरामद कर सुसंगत धाराओं में निरुद्ध करने के पश्चात चालान कर  न्यायालय भेज दिया। जिसके फल स्वरुप अस्पताल में मरीज के साथ रहने वाले परिजन के साथ मरीज को अस्पताल देखने आने वाले आस पड़ोस के लोगों के अलावा  रिश्तेदारों में पुलिस जवानों की सक्रियता के साथ ही मुख्य रूप से अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी कर तीसरी आंख रखने वाले कर्मचारीयों पर भी भरोसा बढ़ गया है।

सूत्रों के मुताबिक जिस दिन अस्पताल से मोबाइल चोरी हुआऔर सूचना मिलने के बाद से शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सराय पोखता पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने हमराही नौजवानों में कांस्टेबल नीरज कुमार सिंह, विनय कुमार, अभिषेक कुमार को टयूलिप हॉस्पिटल के अलावा जितने भी सर्किल में हॉस्पिटल चल रहे हैं। उन पर खास नजर रखने के लिए मुस्तैद कर दिया था। और स्वयं सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से देखने के बाद चोर को पकड़ने के लिए अपने बुने हुए जाल को पूरी तरह बिछा दिया।जिसका नतीजा यह रहा की खुटहन थाना क्षेत्र के जमालुददीनपुर गांव निवासी समीर अहमद पुत्र अशफाक किसी दूसरे व्यक्ति को शिकार बनाने कि गरज से शुक्रवार को अस्पताल पहुंच कर शिकार बनाने के लिए संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर अस्पताल में टहल रहा था। उसी समय मुखबिर खास की सूचना पर सहयोगी जवानों को साथ लेकर पहुंचे दारोगा राजेश कुमार सिंह ने उसे बड़ी चतुराई से दबोच लिया। और जब थोड़ी सी कड़ाई से चोरी किए गए मोबाइल के बारे में उससे पूछना शुरू किये तो वह जल्द ही टूट गया और  अपना जुर्म कुबूल करते हुए। जिस स्थान पर चोरी कर मोबाइल को उसने रखा था उस स्थान को बता दिया। पुलिस बताए गए स्थान पर समीर को साथ लेकर गई और मोबाइल को बरामद कर लिया। और उसका चालान कर न्यायालय भेज दिया। पूछे जाने पर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समीर एक शातिर किस्म का चोर है। इसके पकड़ लिए जाने के कारण इस तरह की चोरियों पर अंकुश लगना स्वाभाविक है।