तेज गति से आ रही कार ने दादा पोता को किया ज़ख़्मी

Belal Jani
By -

जौनपुर। थाना मछलीशहर  स्थानीय  क्षेत्र के जमालपुर गांव में कार से टक्कर लगने से दादा व पोता घायल जिला अस्पताल में पोते का उपचार चल रहा है।
 उक्त गांव निवासी शिवपूजन सरोज 55 वर्ष  पोते पीयूष सरोज 10 वर्ष को  दवा दिलाने के लिए मछलीशहर से मड़ियाहूं रोड पर पैदल जा रहे थे जैसे ही वह घर से कुछ दूर सड़क पर पहुंचे थे तभी मछलीशहर की तरफ से आर ही कार से टक्कर लग जाने से दोनों लोग दूर जा गिरे। टक्कर से पोते को अधिक चोट लगी ।स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें निजी चिकित्सालय  ले जाया गया जहां पोते के सर में चोट लगने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।