घर से निकली विवाहित अचेतावस्था में मिली,महिला के बताने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

Belal Jani
By -

जौनपुर।बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम को कजरी खेलने जा रही विवाहिता ने साथ गांव के ही दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता बगल के गांव में कजरी खेलने की बात कहकर घर से शनिवार को देर शाम को निकली थी। जब वह काफी देर रात तक घर नही लौटी तो परिजन उसे खोजने निकले। गांव के ही बाहर करीब 5 सौ मीटर दूर सरकारी शराब की दुकान के पास वह बदहवास पड़ी थी। रात करीब 12 बजे के बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस महिला को सीएचसी ले गयी, यहां से इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला के मुंह से शराब की गंध आ रही थी, जिससे लगता है कि आरोपियों ने शराब पिलाने के बाद गैंगरेप किया है। 

थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।