जौनपुर। नेवढीया थाना क्षेत्र के सरतिस कला गांव के पास नहर में अज्ञात युवक की उम्र लगभग 40 वर्षीय बहती लाश देखकर क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को नहर से बाहर निकलवाया और नियमानुसार 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल लाश घर में रखवा कर मृतक की पहचान करवाने में जुट गई। मृतक काली लोअर और नीली शर्ट पहने हुए हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह लाश आगे से बहती हुई आई है। ग्रामीणों की मानी जाए तो कोई लाश को देखकर आत्महत्या तो कोई हत्या करके पानी में फेंकने की बात एक दूसरे से कहते सुने जा रहे हैं।
नहर में अज्ञात लाश बहती देखकर लोगों में हड़कंप
By -
August 25, 2024